भोजपुर पुलिस शनिवार को युवती से गैंगरेप के एक आरोपी को गांव के ही जंगल से गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल कराने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। तीन आरोपी भी पुलिस के पकड़ से दूर हैं। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर गैंगेरेप का आरोप लगाया था। एसएसपी के आदेश पर भोजपुर पुलिस में एक नामदर्ज और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने शनिवार सुबह गैंगरेप के आरोपी विकास निवासी हमीरपुर थाना भोजपुर को गिरफ्तार कर लिया।