सघन वाहन चैकिंग अभियान में निन्यानवे हजार एक सौ रुपऐ की बसूलयावी

एटा! जनपद के सभी पुलिस थानों द्वारा आज शनिवार को लॉक डाउन में चलाऐ गए सघन वाहन चैकिंग अभियान के दौरान एक सौ चौरासी वाहनों का चालान करते हुए लगभग निन्यानवे हजार एक सौ रूपऐ की वसूलयाबी की है ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा सबसे अधिक तीस वाहनों का चालान करते हुए 29,500/-रूपऐ का शमन शुल्क की वसूली की गयी तो अन्य थानो के द्वारा भी व्हीकल्स एक्ट के अंतर्गत अधिकतम वाहनो के चालान कर शमन शुल्क की वसूली की गयी ! इसी के साथ एक हजार तीन सौ छियासठ संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग की गयी ! रिपोर्ट -दैनिक स्वराज्य टाइम्स एटा