राजा दिग्विजय सिंह का किला ढह गया, भाई-भतीजा, दोस्त-समर्थक और रिश्तेदार सब हार गए चुनाव

बड़ी खबर
राजा दिग्विजय सिंह का किला ढह गया, भाई-भतीजा, दोस्त-समर्थक और रिश्तेदार सब हार गए चुनाव।
चुनाव के परिणाम बताते हैं कि 2023 में दिग्विजय सिंह की शिकस्त 2003 से भी ज्यादा शर्मनाक है। उनका अपना भाई-भतीजा, दोस्त-समर्थक सब हार गए। यहां तक कि जिस राघोगढ़ के राजा साहब कहलाते हैं, उसे विधानसभा सीट से उनके अपने सुपुत्र मतगणना के दौरान कई बार दखल देने के बाद मात्र 5000 वोटो से चुनाव जीत पाए।
★दिग्विजय सिंह के भाई चाचौड़ा विधानसभा सीट से लक्ष्मण सिंह हारे।
★दिग्विजय सिंह के भतीजे, खिलचीपुर विधानसभा सीट से प्रियवत सिंह खींची हारे
★दिग्विजय सिंह के दोस्त, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भिंड जिले की लहर विधानसभा सीट से गोविंद सिंह हारे।
★दिग्विजय सिंह के सबसे दमदार समर्थक, इंदौर जिले की राऊ विधानसभा सीट से जीतू पटवारी हारे।
★दिग्विजय सिंह के समर्थक, कालापीपल विधानसभा से प्रत्याशी कुणाल चौधरी हारे।
★दिग्विजय सिंह के रिश्तेदार केपी सिंह कक्काजू हारे।
★इनके अलावा राजा साहब दिग्विजय सिंह के नवरत्न में शामिल पुरुषोत्तम डांगी ब्यावरा, बापू सिंह तंवर – राजगढ़, काला महेश मालवीय सारंगपुर,गिरीश भंडारी – नरसिंहगढ़ से हारे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks