पुलिस अधीक्षक अभिसूचना बनारस के पद पर स्थानांतरण होने पर दी गई भावभीनी विदाई

एटा – पुलिस अधीक्षक अपराध श्री विनोद कुमार पाण्डेय के जनपद एटा से पुलिस अधीक्षक अभिसूचना बनारस के पद पर स्थानांतरण होने पर दी गई भावभीनी विदाई।
……………………………………… दिनांक 03.12.2023 को पुलिस अधीक्षक अपराध श्री विनोद कुमार पाण्डेय का जनपद एटा से पुलिस अधीक्षक अभिसूचना बनारस के रूप में स्थानांतरण होने पर रविवार को पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में एक कार्यक्रम आयोजित करके उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। ये 20.05.1998 को प्रांतीय पुलिस सेवा में आए तथा दिनाँक 15.09.2023 को भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नत हुए। ये भोजपुर (आरा) बिहार के मूलनिवासी हैं तथा इनके द्वारा आजमगढ़, मऊ, आगरा, मैनपुरी, प्रयागराज, गौंडा, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, चंदौली, लखनऊ, उन्नाव, अमेठी आदि जिलों में अपनी सेवाएं दीं तथा दिनांक 19.09.2022 से 03.12.2023 तक जनपद एटा में एसपी क्राइम एटा के पद पर रहते हुए अपनी सेवा दी गईं। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए एसएसपी एटा श्री राजेश कुमार सिंह ने कहा कि एसपी क्राइम श्री विनोद कुमार पाण्डेय एक ईमानदार अफसर के साथ-साथ एक सुलझे हुए इंसान हैं। उन्होंने अपने से छोटे पुलिस पदाधिकारियों को भी हर काम में सहयोग और कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए हमेशा प्रेरित किया है। पुलिस प्रशासन उनके द्वारा दिए गए योगदान को आने वाले कई वर्षों तक याद रखेगा। विदाई समारोह में भावुक होते हुए एसपी क्राइम श्री विनोद कुमार पाण्डेय ने अपने कार्यकाल के दौरान सभी उच्चाधिकारियों/कर्मचारियों तथा पत्रकार बंधुओं का सहयोग देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसएसपी एटा श्री राजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुनील कुमार त्यागी, क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री राघवेंद्र सिंह राठौर, क्षेत्राधिकारी सकीट श्री कृष्ण मुरारी, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री संजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री सुधांशु शेखर, क्षेत्राधिकारी नगर श्री विक्रांत द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री संगम लाल मिश्रा सहित समस्त पत्रकार बंधु तथा पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks