445 कोरोना संक्रमण का स्कोर, मॉस्क व सोशल डिसटेन्स आवश्यक ———-सीएमओ

एटा ! वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण ने जनपद के चारों ओर हमलावर होते हुऐ आज शनिवार को लॉकडाउन के दौरान सक्रंमित लोगो का कुल आंकडा चार सौ पैतांलीस तक पहुंचाने में कामयाबी हासिल कर ली है ! आज शनिवार को एटा शहर के मुहल्ला श्रगांर नगर , चौंचा वनगांव सहित जवाहर तापीय परियोजना के एक कर्मचारी की कोरोना संक्रमण से ग्रसित रिपोर्ट प्राप्त हुई है ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अरविन्द कुमार गर्ग ने जिले के सम्मानित लोगों से इस महामारी को नेस्तनाबूद करने के लिए भारत सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी द्वारा प्रत्येक इंसान को घर से बाहर निकलते ही चेहरे पर मॉस्क पहनने एवं सोशल डिसटेन्स की दी गयी गाइड लाईन का अक्षरशः पालन करने का आग्रह किया है ! सीएमओ ने कहा है कि यदि गाइड लाईन का अक्षरशः अनुसरण नहीं किया जायेगा तो इस वैश्विक महामारी को काबू करने में सफलता नहीं मिलेगी ! सीएमओ डा0 अरविन्द कुमार गर्ग ने आगे कहा कि जिले के स्वास्थ्य विभाग का प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी जन सामान्य की जीवन सुरक्षा को लेकर अपनी जान की परवाह किए बिना इस महामारी को रोकने के लिए पूर्णतः संकल्पबद्द रहते हुऐ सतर्कता बनाऐ हुऐ है, लेकिन यदि महामारी के गंभीर परिणामों से बे-खबर जन सामान्य के लोग इस ओर संजीदा होकर यदि जागरूकता का परिचय देगें तो इस महामारी को नेस्तनाबूद करने में सफलता प्राप्त की जा सकती है !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks