मंडलायुक्त व जिलाधिकारी द्वारा आयोजित होने वाले रोजगार मेला के संबंध में निरीक्षण किया

मंडलायुक्त व जिलाधिकारी द्वारा आयोजित होने वाले रोजगार मेला के संबंध में निरीक्षण किया गया।

आयोजित होने वाले रोज़गार मेले में वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के छात्रों को रोज़गार हेतु सभी उचित अवसर प्रदान किये जायेंगे।

जो अभ्यर्थी सफल न होने पाएं उनका डाटाबेस तैयार करते हुए पुनः उनको स्किल करते हुए अगले राउन्ड हेतु तैयार किया जाए:मंडलायुक्त

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल भी मौजूद रहे।

वाराणसी मण्डलायुक्त कौशल राज शर्मा व जिलाधिकारी एस राजलिंगम द्वारा संयुक्त रूप से जिले में आयोजित होने वाले सांसद रोजगार मेला के सम्बन्ध में करौंदी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर का निरीक्षण किया गया जहां आगामी 12 दिसम्बर को सांसद रोज़गार मेला का आयोजन किया जाना है। आयोजित होने वाले रोज़गार मेले में वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के छात्रों को रोज़गार हेतु सभी उचित अवसर प्रदान किये जायेंगे।
मंडलायुक्त द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के पूरे परिसर में साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने वहाँ स्थित परिवहन कार्यालय की भी उचित साफ-सफाई हेतु आरटीआओ को निर्देशित भी किया। भवन के सभी कमरों को लेते हुए विभिन्न ट्रेड के अभ्यर्थियों हेतु अलग अलग जगह पंजीकरण की प्रक्रिया अपनाते हुए इस संबंध में साइनेज लगाने हेतु भी निर्देशित किया।
मंडलायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि जो अभ्यर्थी सफल न होने पाएं उनका डाटाबेस तैयार करते हुए पुनः उनको स्किल करते हुए अगले राउन्ड हेतु तैयार किया जाये ताकि हम उनको पुनः जॉब दिला पाएं।
मण्डलायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि रोजगार मेला में आने वाली कम्पनियों को उनकी मांग के अनुसार कक्ष तथा सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं तथा जरूरत पड़ने पर मैदान में टेंट भी लगवाए जाएं।
मंडलायुक्त द्वारा सेवा प्रदाता कंपनियों से फालोअप करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया ताकि उनके द्वारा सेवायोजित करने पर घोषित सुविधाओं का सत्यापन हो सके।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks