
एटा ~ थाना मारहरा पुलिस की छापामारी के दौरान 04 जुआरी जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार, 5360/- रुपये व तास पत्ते बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में महामारी के दौरान अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा चार जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 07.08.2020 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर भावननगर मंदिर के सामने बाग से चार जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। तथा एक अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। जामातलाशी तथा मौके पर *5360 रुपये व तास पत्ते* बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मारहरा पर *मु०अ०सं० 160/2020 धारा 13 जुआ एक्ट* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता
1- रजनीकांत पुत्र सोरन निवासी ग्राम हयातपुर माफी थाना मारहरा एटा।
2- नीलकमल पुत्र शहजाद निवासी मोहल्ला कायस्थान थाना मारहरा एटा।
3- दयाराम पुत्र राम अवतार निवासी ग्राम सूरतपुर माफी थाना मिरहची एटा।
4- दिनेश पुत्र भूदेव निवासी नगला परसी थाना मारहरा एटा।
फरार अभियुक्त का नाम पता-
1- भूपेश उर्फ बौहरे पुत्र रामसिंह निवासी नगरिया बीच थाना मारहरा एटा।
बरामदगी
1- 5360 रुपये व 52 पत्ते बरामद।