
एटा~ थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, बागवाला थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना के मामले में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना बागवाला पुलिस द्वारा दिनांक 01-08-2020 को थाना बागवाला पर पंजीकृत *मुअसं- 191/2020 धारा 452, 323, 313, 308, 504, 506,188 भादवि* की घटना में फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। *घटना -* वादी सतीश पुत्र रामपाल सिंह निवासी ग्राम गुलाबपुर थाना निधौलीकलां एटा द्वारा थाना बागवाला पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 30-07-2020 को वादी अपनी पत्नी के साथ अपनी ससुराल ग्राम सियपुर थाना बागवाला आया हुआ था। तभी पुरानी रंजिश के चलते गांव का ही राकेश अपनी पत्नी,बहन व मां के साथ हाथों में लाठी डंडे व सरिया लेकर गाली गलौज करते हुए घर में घुस आये तथा घर में काम कर रही औरतों के साथ मारपीट करने लगे। वादी व वादी की पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिससे वो गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भाग गए। मारपीट के बाद सीमा,रामा व अनीता गम्भीर रूप से घायल हो गईं जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां सीमा को गर्भवती होने की वजह से गम्भीर हालत में जिला अस्पताल एटा से आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।गर्भाशय में चोट लगने के कारण सीमा की स्थिति नाजुक हो गई जिससे डॉक्टरों द्वारा जान बचाने की नीयत से ऑपरेशन कर छः माह के गर्भ को निकाला गया। इस सूचना पर थाना बागवाला पर *मु०अ०सं०- 191/2020 धारा 452, 323, 313, 308, 504, 506,188 भादंवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना बागवाला को निर्देशित किया गया। थाना बागवाला पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे मुख्य आरोपी राकेश को पवास नहर पुल के पास से समय करीब 18.30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया है गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बागवाला पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तथा घटना में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1- राकेश पुत्र खेमकरन निवासी ग्राम सियपुर थाना बागवाला एटा।