अपराधियों का तांडव,एक और जमीन कारोबारी को मारी गोली.

फायरिंग:एक बार फिर ठाय ठाय से दहला धनबाद,अपराधियों का तांडव,एक और जमीन कारोबारी को मारी गोली.
धनबाद
धनबाद 29नवम्बर ।
बताते चलें की बड़ा नवातार निवासी कृष्णा मंडल पर सुबह हार्डवेयर दुकान खोलते ही समय नकाबपोश अपराधियो ने फायरिंग कर गोली चला दी, आवाज सुनकर मनोज हंसदा जो निर्मल हंसदा मार्केट के मालिक का भाई हैं उसके ऊपर भी फायरिंग हुई पर बाल बाल बच गया। सूत्रों ने बताया की कृष्णा मंडल 99 बिल्डर का काम भी देखता हैं ।मामला गोबिन्दपुर थाना क्षेत्र के आमघाटा मार्ग समीप का है । आनन फानन में कृष्णा मंडल को एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेजा गया।घटना की खबर पाकर गोविंदपुर पुलिस घटनास्थ्ल पर पहुंच मामले की जानकारी ली और जांच में जुट गई। डीएसपी रैंक के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन जहां एक तरफ अपराधियों पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने का प्रयास कर रही है वहीं अपराधी है की कसम खा लिया है कि हम नही सुधरेंगे और लगातार घटना को अंजाम दे रहे हैं कल ही केंदुआ के एक व्यापारी से रंगदारी की मांग की गई थी। आगे देखा जाए इस गोलीकांड में किस गैंग या अपराधी का नाम सामने आता है। जो भी हो फिलहाल प्रशासन के लिए सीरदर्द बन गया है ये तांडव। धनबाद जिले के विधायक लेवल के नेता ,व्यापारी, कई पार्टी बढ़ते अपराध को लेकर भी जिला से लेकर राजधानी तक आंदोलन के जोरदार मूड में है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks