यातायात नियमों, शिक्षा संबंधी मुद्दों पर परामर्श देते हुए,उनको जागरूक किया

एटा–पुलिस अधीक्षक (अपराध) एटा द्वारा “ऑपरेशन जागृति” अभियान के तहत एवं यातायात जागरूकता माह के क्रम में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में लिमरा इंटरनेशनल स्कूल में छात्र/ छात्राओं के साथ गोष्ठी की गई। छात्र/छात्राओं से संवाद स्थापित कर, महिला संबंधी अपराधों, यातायात नियमों, शिक्षा संबंधी मुद्दों पर परामर्श देते हुए,उनको जागरूक किया गया।


महिलाओं/ बालिकाओं के प्रति अपराधों में कमी लाने एवं महिलाओं में सामाजिक जागरूकता पैदा करने के उद्देश से जोन के समस्त जनपदों में चलाए जा रहे “ऑपरेशन जागृति” अभियान एवं यायतात जागरूकता माह के तहत आज दिनांक 29.11.2023 को पुलिस अधीक्षक(अपराध) एटा द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में लिमरा इंटरनेशनल स्कूल स्कूल में छात्र/छात्राओं के साथ गोष्ठी आयोजित कर, उनकी सामाजिक जागरूकता, यातायात नियमों, शिक्षा एवं महिला सम्बन्धी अपराधों के के संबंध में परामर्श देते हुए उनको जागरूक किया गया।
उक्त अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात श्री संजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री विक्रांत द्विवेदी तथा अन्य पुलिस बल उपस्थित रहा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks