
एटा – थाना रिजोर पुलिस को मिली सफलता, थाना रिजोर पर गठित एंटी रोमियो टीम द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करने वाले एक आरोपी युवक को किया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन क्षेत्राधिकारी सकीट श्री कृष्ण मुरारी के कुशल नेतृत्व मे एंटी रोमियो अभियान के तहत थाना रिजोर पर गठित एंटी रोमियो टीम द्वारा द्वारा दिनाँक 27.11.2023 को एक अभियुक्त शनि पुत्र रामवीर सिंह निवासी ग्राम फफोतू थाना रिजोर जनपद एटा संबधित मु0अ0सं0 201/2023 धारा 294 भादवि0 को गिरफ्तार कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- शनि पुत्र रामवीर सिंह निवासी ग्राम फफोतू थाना रिजोर जनपद एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल/एंटी रोमियो दल-
- उ0नि0 श्री सुरेश सिंह
- का0 आरिफ खान
- म0का0 बबीता
- म0का0 तनुजा सारस्वत