समाहरणालय सभागार में नशा मुक्ति दिवस का हुआआयोजन

समाहरणालय सभागार में नशा मुक्ति दिवस का हुआआयोजन

बिहार वैशाली हाजीपुर न्यूज मध्य निषेध विभाग एवं जिला प्रशासन वैशाली के संयुक्त तत्वावधान में वैशाली समाहरणालय सभागार में नशा मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं समाहरणालय संवर्ग के कर्मीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत कर रहे माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार के संबोधन का लाइव प्रसारण वैशाली समाहरणालय सभागार में कराया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता ने कहा कि वैशाली को नशा मुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान के तहत हाल ही में मैराथन दौड़ कराया गया है। नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार और समाज को कमजोर बनाता है। लोगों को नशा-पान से दूरी बनानी चाहिए। बिहार राज्य में शराब बंदी लागू है सभी लोगों को कठोरता से इसे मानना होगा। उन्होंने कहा कि नशाबंदी का समर्थन करने के लिए सभी लोग आगे बढ़े और वैशाली जिला को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें।अविनाश रंजन की रिपोर्ट

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks