
एटा ! राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / जनपद न्यायाधीश रवीनद्र कुमार-I के आदेशानुसार आज रविवार को संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में भारतीय संविधान के पितामह बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का शुभारम्भ किया गया तत्पश्चात कमालुद्दीन अपर जिला/ सचिव, सचिव द्वारा उपस्थित सभी छात्राओं, अध्यापिकाओं एवं कर्मचारीगण को संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना एवं मूल कर्तव्यों का पाठन कराया गया एवं संविधान के महत्त्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं घरेलू हिंसा, महिलाओं के अधिकार व उनके कर्तव्यों के हितों की जानकारी दी एवं उनके संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया।
इस शिविर का संचालन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के वार्डेन द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीमती रिचा यादव, पराविधिक स्वयं सेवक द्वारा महिलाओं के हित संरक्षण एवं उन पर होने वाली घरेलू हिंसा से बचाव व उनके अधिकार आदि के बारे में विधिक जानकारी प्रदान की।