वायु प्रदूषण को लेकर बाल अधिकार जागरूकता रैली का आयोजन

झारखण्ड, देवघर न्यूज
समाजसेवी संगठनों के साथ देवघर के बच्चे ने वायु प्रदूषण को खतरा मानते हुए उतरे सड़क पर
शनिवार को देवघर में द मार्वल फाउंडेशन, विश्व सनातन वैदिक संघ एवं स्विचऑन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में वायु प्रदूषण को लेकर जागरूकता रेली निकाली गई। पद यात्रा का शुरूआत कुंडा मोड़ से हुआ यह नौलखा मंदिर होते हुए देवघर के विभिन्न रास्ते से होकर पुनः कुंडा मोड़ के पर आकर इसका समापन किया गया। जिसमें 250 से अधिक बच्चों ने वायु प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों और विशेष रूप स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में वृद्धि के बारे में चिंतित होकर, स्वच्छ हवा में सांस लेने के अपने अधिकार की वकालत करते हुए सड़कों पर उतर आए। स्वच्छ हवा में सांस लेने के अपने अधिकार की तलाश के लिए स्कूल के बच्चे, कॉलेजों के युवा और देवघर के बाल अधिकार आधारित स्विचऑन फाउंडेशन, द मार्वल फाउंडेशन एवं विश्व सनातन वैदिक संघ के नेतृत्व में बच्चों ने बाल अधिकार की वकालत करते हुए शांतिपूर्ण पदयात्रा किए।
इस पदयात्रा को नेतृत्व प्रदान कर रहे समाजसेवी संगठन विश्व सनातन वैदिक संघ के राष्ट्रीय सचिव लक्ष्मीकांत तिवरी ने कहा इस पहल का उद्देश्य बच्चों की भलाई के लिए स्वच्छ हवा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ वातावरण में बड़े होने के उनके अधिकार पर जोर देना है। विश्व सनातन वैदिक संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री धीरज झा ने कहा “स्वच्छ हवा के स्वस्थ भविष्य का निर्माण करता है हमें बच्चों के अधिकार को प्राथमिकता देना होगा, जिस हवा को वो सांस लेते हैं उसे सुरक्षित बनाएं और उन्हें स्वस्थ रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाएं।
देवघर के विभिन्न स्कूल जैसे इंडियन पब्लिक स्कूल, दीनदयाल उपाध्याय और कई अन्य निजी स्कूलों के बच्चों के साथ-साथ स्विचऑन फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक विनय जाजू, मार्वल फाउंडेशन के अध्यक्ष दिलखुश कुमार सिंह, विश्व सनातन वैदिक संघ के सचिव लक्ष्मीकांत तिवारी, समाजसेवी धीरज झा, राज कुमार, ऋषभ दुबे, भवानी सिंह, उदय चक्रवर्ती, उत्तम राय, कृष्णा गुप्ता, मनोज घोष, अमर तिवारी, भवेश चंद, किशोर सिंह, अभिनव कुमार, मेहबूब रवानी, रत्न कुमार, मिथलेश प्रसाद शाही, समीर चंद्र, नीरज मिश्रा, अभिमान, रित्तेश कुमार, रूपेश इत्यादी लोग मौजूद रहे।अविनाश रंजन की रिपोर्ट