
गंजडुंडवारा: आज समाजवादी पार्टी ने गंजडुंडवारा में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस मतदाता जागरूकता अभियान के तहत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी, पटियाली विधानसभा अध्यक्ष मुनेंद्र शाक्य, कासगंज अल्पसंख्यक सभा जिला अध्यक्ष असाहब हुसैन ने ई-रिक्शा के माध्यम से वोटर जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी गली-गली और मोहल्ले मोहल्ले घूमें और वोटरों को बताया कि 25 और 26 नवम्बर, 2023 को हर पोलिंग बूथ पर चुनाव आयोग की तरफ से वोट बनाने के लिए BLO बैठेंगे जो वोट बनाने का काम करेंगे। इसी तरह से 2 और 3 दिसंबर, 2023 को भी चुनाव आयोग की तरफ से हर पोलिंग बूथ पर BLO बैठेंगे और वोट बनाने का काम करेंगे। वोटर जागरुकता अभियान के तहत समाजवादी पार्टी ने वोटरों को जागरूक करने का काम किया। उम्मीद है कि इस अभियान के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोग बाहर निकलेंगे और अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराएंगे। वोट देना संवैधानिक अधिकार है। जितने ज्यादा लोगों के वोट बन जाएंगे और जितने ज्यादा लोग चुनाव की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे उतना ही लोकतंत्र मजबूत होगा। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी कासगंज ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।
- अब्दुल हफीज गांधी,
राष्ट्रीय प्रवक्ता समाजवादी पार्टी
मुनेंद्र शाक्य,
अध्यक्ष पटियाली विधानसभा
असहाब हुसैन,
जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा