ओबरा मार्केट के माल में प्रतिबंधित हलाल सार्टिफिकेट प्रोडक्ट,मचा हड़कंप।

ओबरा/सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स की बिक्री पर वैन के वावजूद प्रदेश के कई जिलों में हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स की बिक्री होने की खबर प्रशासन को मिल रही है कहीं ऐसा ना हो कि सोनभद्र के कई माल या शाप हलाल प्रोडक्ट के सामानों की सेल हो रहा हो । उसी क्रम में सोनभद्र में खाद्य विभाग द्वारा ओबरा में स्थित एक मॉल में छापेमारी की तो वहां प्रतिबंधित हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स पाया गया। मॉल से 5 सामानों का सैम्पल लेकर सील किया गया जांच के लिए भेजा जाएगा ।
प्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी से मॉल में हड़कम्प मच गया। खाद्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।