प्रधानमंत्री 23 नवंबर को मथुरा में आयोजित ‘संत मीराबाई जन्मोत्सव’ में हिस्सा लेंगे

प्रधानमंत्री 23 नवंबर को मथुरा में आयोजित ‘संत मीराबाई जन्मोत्सव’ में हिस्सा लेंगे
संत मीराबाई की 525वीं जयंती मनाने के लिए ‘संत मीराबाई जन्मोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है
लखनऊ l (राहुल नवरतन ब्रजवासी 0प्रदेश डेस्क प्रभारी 9258690097) प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 23 नवंबर, 2023 को शाम 4:30 बजे उत्तर प्रदेश स्थित मथुरा में संत मीराबाई की 525वीं जयंती मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम ‘संत मीराबाई जन्मोत्सव’ में हिस्सा लेंगे। साथ ही, प्रधानमंत्री संत मीरा बाई के सम्मान में एक स्मारक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे। इसके अलावा वे इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम संत मीराबाई की स्मृति में पूरे साल चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत का प्रतीक भी होगा। संत मीराबाई भगवान कृष्ण के लिए अपनी भक्ति के लिए विख्यात हैं। उन्होंने कई भजनों और छंदों की रचना की, जो आज भी लोकप्रिय हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks