विश्व मत्स्य दिवस पर मत्स्य उत्पादन में उत्तर प्रदेश को प्रथम स्थान मिलने पर मत्स्य पालकों में दौडी खुशी की लहर

एटा ! आज मगंलवार को विकास भवन सभागार में मत्स्य विकास अभिकरण के सौजन्य से विश्व मत्स्य दिवस पर गोष्ठी कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया ! इस अवसर पर गोष्ठी को संबोधित करते हुऐ निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार कश्यप ने कहा कि आज विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर आप लोगों को एक खुशी की सौगात देना चाहूंगा क्योंकि भारत सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के निर्देशन में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मत्स्य महामना डा. संजय कुमार निषाद राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी के अथक प्रयासों से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना एवं मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के माध्यम से मत्स्य उत्पादन एवं विक्रय में उत्तर प्रदेश ने समूचे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश को गौरान्वित कराया है ! राकेश कश्यप ने आगे कहा कि आज इस खुशी में महामना डा. संजय कुमार निषाद को गुजरात के अहमदाबाद में सम्मानित किया गया है ! आज गोष्ठी कार्यक्रम के दौरान मत्स्य पालकों में उत्तर प्रदेश को प्रथम स्थान मिलने पर खुशी की लहर दौड गयी ! इस अवसर पर निषाद पार्टी के प्रमुख महासचिव डा. सुभाष शाक्य , निषाद पार्टी आई.टी.सैल के अध्यक्ष देवांश वर्धन कश्यप सहित सहायक निदेशक मत्स्य आर. के. श्रीवास्तव व मत्स्य निरीक्षक अनुज चौहान सहित दर्जनों मत्स्य पालकगंण मौजूद रहे !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks