सड़क के किनारे सवारी के लिए खड़े आटो देते अनहोनी दुर्घटना को दावत, मुख्यमंत्री का आदेश बेअसर

मुख्य मार्केट,अस्थाई बस स्टैंड, फ्लाई ओवर पर बेतरतीब सड़क के किनारे सवारी के लिए खड़े आटो देते अनहोनी दुर्घटना को दावत, मुख्यमंत्री का आदेश बेअसर।

ओबरा से राबर्ट्सगंज जाने वाले तीन-तीन की लाइन में सवारी के बिना डर-भय खड़ा कर देते हैैं।

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार यातायात पुलिस,स्थानीय प्रशासन अंकुश लगाये।

चोपन/सोनभद्र। थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्केट राजमार्ग पर बस स्टैंड,टैंपू स्टैंड,फ्लाई ओवर पर पूरे दिन बिना डर-भय के आटो-चालक सवारी के लिए स्थानीय प्रशासन के बिना डर-भय के तीन-तीन की लाइन में खड़ा कर देते हैं। जिससे पैदल चलने वाले राहगीर,रेलवे यात्री, छात्र-छात्राओं को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। कोई इनके मुंह नहीं लगना चाहता हैं क्योंकि बेसुरा ज़बाब देते हैं या झगड़ा करने को तैयार हो जाते हैं।
आपको अवगत कराते चले कि राजमार्ग पर फ्लाई ओवर पर विगत समय में कई बार दुर्घटना हो चुका है यही स्थिति बस स्टैंड की हैं यहां भी सवारी के चक्कर में तीन-तीन की संख्या लाइन से खड़ा करके सवारी लादते हैं लेकिन कोई भी प्रशासन इन्हें ठीक करने का प्रयास नहीं करती जिससे इनका मन बढ़ गया हैं। चोपन मार्केट के इस किलर रोड पर कौन कब असमय दुर्घटना का शिकार होकर काल के गाल में समा जाएंगे यह उन्हें नहीं पता हैं घर सकुशल पहुंचेंगे या नहीं यह भी सदैव उन्हें और उनके परिजनों में डर बना रहता हैं।
स्थानीय निवासी और दुकानदारों का कहना हैं कि इस तरह सड़क पर सवारी के लिए मनमाने ढंग से खड़े आटो के कारण बस स्टैंड पर पूर्व में हुए भीषण रोडवेज दुर्घटना को भुलाया नहीं जा सकता हैं जिसमें कई मौतें हुई थी,अभी कल सुबह की ताज़ा घटना हैं मुख्य मार्केट राजमार्ग अस्थाई बस स्टैंड पर रोडवेज बस और पोकलैंड लदे ट्रेलर की की टक्कर हुई यह तो संयोग अच्छा था कि सभी बस यात्री और चालक सुरक्षित बच गये इस अनहोनी एक्सीडेंट का मूल कारण पूरी पटरी का जाम रहना,अगर समय रहते परिवहन विभाग,यातायात विभाग,स्थानीय प्रशासन ने इन मनबढू आटो चालकों पर अंकुश नहीं लगाया तो निश्चित रुप से भविष्य में बड़ी दुर्घटना होने से कोई रोक नहीं सकता हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks