
एटा, आज दिनांक 21 नवंबर 2023 को उत्तरकाशी के सिलकारा गांव में, निर्माणाधीन टनल का एक हिस्सा टूट जाने से उसमें विगत 8 दिनों से 41 मजदूर फंसे हुए हैं उन मजदूरों के स्वस्थ होने के लिए आज जिला कांग्रेस कमेटी एटा द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया प्रार्थना सभा के माध्यम से सभी ने हाथ जोड़कर ईश्वर से प्रार्थना की तथा दुआ मांगी के सुरंग में फंसे मजदूर जल्दी से जल्दी स्वस्थ हो और बाहर निकले यही हमारी सभी की कामना है उसके बाद आजीवन जिला कांग्रेस कार्यालय एटा के प्रभारी स्वर्गीय विजेंद्र सिंह कश्यप की पुण्यतिथि मनाई गई इस अवसर पर उनके पुत्र अरविंद कश्यप के साथ सभी जिला कांग्रेस कमेटी एटा के पदाधिकारीगण वीरांगना अवंती बाईलोधी मेडिकल कॉलेज एटा पहुंचकर मरीजों को फल वितरण किया एवं उनका हाल-चाल जाना फल वितरण करने वालों में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी अरविंद कश्यप नील माराज पूर्व प्रत्याशी इंजीनियर सुरेंद्र कश्यप जी राजेंद्र सिंह यादव संदीप सिंह प्रतिहार प्रभारी राष्ट्रीय ओबीसी महासभा उमेश चंद्र राजपूत ओमवीर सिंह वर्मा फौजी आनंद बघेल तसव्वर जिला अध्यक्ष सोशल मीडिया फैजल भाई एवं अनेक कांग्रेसी जन उपस्थित थे ।