अवैध रूप से पटाखे बनाने व बेचने वाले एक अभियुक्त को बने अधबने अवैध पटाखों एवं पटाखे बनाने की सामग्री सहित किया गया गिरफ्तार

एटा-थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता,थाना जलेसर पुलिस द्वारा अवैध रूप से पटाखे बनाने व बेचने वाले एक अभियुक्त को बने अधबने अवैध पटाखों एवं पटाखे बनाने की सामग्री सहित किया गया गिरफ्तार।


जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध रुप से पटाखे वनाने व विक्रय करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त *मुन्नालाल पुत्र भगवानदास निवासी बछैपुरा थाना जलेसर जनपद एटा,* को ग्राम बछैपुरा से बने अधबने पटाखों एवं पटाखे बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुअस– 396/2023 धारा 9B विस्फोटक अधिनियम 1884 व धारा 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. मुन्नालाल पुत्र भगवानदास निवासी बछैपुरा थाना जलेसर जनपद एटा

बारामदगी
1 . एक कट्टे में बोतलनुमा कुल्लड अनार आतिशबाजी
2 . एक प्लास्टिक के कट्टे में 485 आतिशबाजी बम्ब
3 . एक प्लास्टिक के कट्टे में फुलझडी कागज वाली 248
4 . एक प्लास्टिक के कट्टे में अधवनी बत्ती 342 ।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1.प्र0नि0 श्री जगदीश चन्द्र थाना जलेसर जनपद एटा
2.उ0नि0 श्री शाहिद अली थाना जलेसर जनपद एटा
3.है0का0 413 तेजपाल सिंह थाना जलेसर जनपद एटा
4.का0 1316 रवी दीक्षित थाना जलेसर जनपद एटा
5.का0 66 चित्रपाल चौधरी थाना जलेसर जनपद एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks