
हर साल की तरह इस साल भी अखिलेश यादव ने मनाया खजांची का जन्मदिन
नोटबंदी के समय एक गर्भवती महिला लाइन में लगी हुई थी तभी उसने एक बच्चे को जन्म दिया
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उसे बच्चे का नाम खजांची रखा
उस बच्चे की पढ़ाई लिखाई से लेकर सभी जिम्मेदारी अखिलेश यादव उठाते है
आज लखनऊ के समाजवादी कार्यालय पर खजांची का जन्मदिन मनाया गया
खजांची के जन्मदिन पर सभी नेताओं ने बच्चों को भरपूर पैसे और खिलोने दिए जिन्हें पाकर खजांची बहुत खुश दिखाई