ब्रेकिंग
अस्पताल में आग लगने से आठ लोगों की मौत
अहमदाबाद

गुजरात के अहमदाबाद में देर रात एक अस्पताल में आग लग गई। आग अस्पताल के आईसीयू से शुरू हुई और पूरे अस्पताल में फ़ैल गयी है। इस आग में कम से आठ मरीजों की मौत हो गई है। अहमदाबाद के जिस अस्पताल में आग लगने की यह घटना हुई है उसका नाम श्रेय अस्पताल है।
इसे कोविड19 के लिए डेडिकेटेड अस्पताल बनाया गया था। श्रेय अस्पताल में इस समय 50 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था. आग वाले हादसे के बाद 35 मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।