भ्रष्टाचार अत्याचार अन्याय के खिलाफ लड़ने का ऐलान किया

जनपद फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष अमरपाल सिंह बने सभी साथियों ने भ्रष्टाचार अत्याचार अन्याय के खिलाफ लड़ने का ऐलान किया

11 दिसंबर को एटा की किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में पहुंचकर फिरोजाबाद के लोग सफल बनाएंगे

अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले जनपद फिरोजाबाद के पदाधिकारी / कार्यकर्ताओं की एटा शिकोहाबाद रोड पर पाढम स्थित शिव फार्म हाउस में बैठक संपन्न हुई उक्त बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अखिल संघर्षी सहित प्रमुख साथियों की उपस्थित में जनपद फिरोजाबाद की कार्यकारिणी का विस्तार आम सहमति से किया गया जिसमें संगठन तथा किसान मजदूरों के प्रति विशेष आस्था रखने वाले संगठन के साथ लंबे समय से बहुत ही सक्रिय साथी अमरपाल सिंह जी को जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करते हुए जिला की कार्यकारिणी में विभिन्न साथियों को विभिन्न पदों पर आसीन किया गया साथ ही सामूहिक रूप से भ्रष्टाचार अत्याचार अन्याय के खिलाफ लड़ने की रणनीति बनाई गई उक्त बैठक में तय किया गया कि जनपद फिरोजाबाद में विभिन्न विभागों में प्राइवेट एवं सरकारी कर्मचारियों / अधिकारियों के द्वारा गरीब मजदूर किसान को खुलेआम लूटा जा रहा है और सरकार से आने वाली सुविधाओं को भी दलालों के माध्यम से एवं सत्ता पक्ष के राजनेताओं के इशारे पर अपने चहेते लोगों का पात्र व्यक्ति के रुप में चुनाव किया जा रहा है और सरकार के द्वारा किसान मजदूर के लिए बजट आवंटित करने का बेबजह ढिंढोरा पीटा जा रहा है प्रशासनिक मशीनरी पूर्ण रूप से किसान मजदूर की लूट करने में लगी हुई है यह लूट आम आदमी की सरकार के संरक्षण में हो रही है इसके खिलाफ किसी भी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है इसलिए संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर संगठन को मजबूत करते हुए प्रत्येक विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एक एक कर आंदोलन करने का काम करें सबसे ज्यादा तहसील स्तर पर किसानों की लूट की जा रही है बैंक, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, राजस्व विभाग आदि के अधिकारी / कर्मचारी संगठित रूप से किसान मजदूर हक पर डकेती डाल रहे हैं वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए संगठन में बड़ी संख्या में नौजवान किसान महिलाओं बुजुर्गों को ससम्मान जोड़ते हुए क्रांतिकारियों साथियों की एक लंबी फौज खड़ी की जाए तथा संगठन के बैनर तले अतिशीघ्र बड़ी पंचायत जनपद फिरोजाबाद में की जाएगी तथा 11 दिसंबर 2023 को एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर प्रस्तावित किसान महापंचायत में जनपद फिरोजाबाद के सभी किसान साथियों सहित संगठन के प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को सादर आमंत्रित किया जाता है आप सब के सहयोग से एटा की महापंचायत को सफल बनाया जाएगा और इसी प्रकार एक-एक जनपद को टारगेट कर वहां की स्थानीय एवं प्रांतीय राष्ट्रीय समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- सुनील प्रधान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव, नरेश प्रसाद प्रधान, कृष्ण मुरारी प्रधान प्रदेश उपाध्यक्ष, विशेष यादव प्रमुख प्रदेश महासचिव, दिनेश चंद्र युवा राष्ट्रीय महासचिव, विनीत यादव प्रदेश प्रवक्ता, कैप्टन शेर सिंह यादव, बाबूजी जगदीश सिंह, अमर पाल सिंह जिलाध्यक्ष, कुलदीप फौजी जिला प्रमुख महासचिव, रुपेन्द्र सिकरवार, अरविंद यादव प्रधान, हरवीर सिंह यादव प्रधान जी, सूरज यादव, डा जुल्फकार अली, रवि यादव युवा तहसील अध्यक्ष जसराना, संदीप जी, प्रवीन यादव नवीन यादव, चन्द्रवीर सिंह यादव जिला प्रवक्ता, सचिन यादव, आशीष जी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks