
*एटा- शासन की मंशानुरूप एवं डीजीपी उत्तरप्रदेश के निर्देशन में प्रदेश भर में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत दिनांक 10.07.23 से अब तक जनपद में जनसहयोग से लगाए गए कुल 6899 सीसीटीवी कैमरे, अपराध नियंत्रण की दिशा में हो रहे हैं कारगर सिद्ध, अब तक कुल 05 बड़ी घटनाओं का हो चुका है अनावरण।*
*ऑपरेशन त्रिनेत्र के माध्यम से अनावरित घटनाओं का संक्षिप्त विवरण-*
1. थाना कोतवाली नगर-
दिनांक 17.07.23 को
अभियुक्त गण द्वारा केंटर में 135 कुंतल मूंगफली लोड करवा कर चोरी कर लेना।
2. थाना कोतवाली नगर-
दिनांक 20.07.23 को अभियुक्त द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी खाते में पैसे जमा कर देना
3. थाना मारहरा-
दिनांक सूचना 03.06.23- अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर के बाहर बजाज मैक्स टेंपो को चोरी कर ले जाना
4. थाना पिलुआ –
दिनांक 06.07.2023 को अज्ञात अभियुक्त गण द्वारा वादी की मोटरसाइकिल रोककर वादी का बैग जिसमें करीब ₹100000 एटीएम तथा अन्य कागजात छीन कर भाग जाना।
5. थाना जैथरा-
दिनांक सूचना 19.09.2023
अज्ञात अभियुक्तों द्वारा वादी की मोटरसाइकिल में रखे ₹34,500 निकाल कर ले जाना
*सीसीटीवी कैमरों की सहायता से पुलिस द्वारा अथक प्रयास कर उपरोक्त घटनाओं का सफल अनावरण किया गया।