सुभासपा के तेज तर्रार प्रदेश प्रवक्ता आनंद तिवारी ने की विश्वनाथ मंदिर कारिडोर में काशी वासियों के लिए एक सुरक्षित द्वार की मांग।

वाराणसी
वाराणसी में अपने निवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि जब से काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बना है तब से काशी वासियों के लिए दर्शन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है उसको देखते हुए गठबंधन के साथ होने के नाते सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आनंद तिवारी ने वर्तमान सरकार से की काशी वासियों के लिए सुरक्षित द्वार की मांग की है ताकि जिससे काशी वासियों को दर्शन करने में किसी भी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े। उन्होंने मीडिया को यह भी बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर का जो नाम का प्रचलन है उसको उन्होंने बताया कि काशी विश्वनाथ विश्व के नाथ है काशी में और काशी वासियों को विश्व के नाथ का दर्शन मुश्किल से मिल पा रहा है इससे काफी पीड़ा भी होती है इसको लेकर उन्होंने वर्तमान सरकार से और अपने गठबंधन साथी के होने के नाते उन्होंने मांग किया है कि काशी वासियों के लिए चारों द्वारों में से किसी भी एक द्वार को सुरक्षित द्वार बनाया जाए जिससे काशी वासियों को दर्शन पूजन करने में आसानी हो सके।
आगे उन्होंने बताया कि विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर में जो भी हमारी काशी की जनता है और जो रोज के दर्शनार्थी हैं उनका कोई भी एक सुरक्षित द्वार सरकार को सुरक्षित कर देना चाहिए जिससे उन सभी दर्शनार्थियों को लाइन लगाना ना पड़े उनको दर्शन करने में कोई परेशानी ना हो ऐसे में उनका समय भी बचेगा।
उन्होंने आगे कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर एक भव्य कॉरिडोर है जहां देश ही नहीं विदेश से भी लोग दर्शन पूजन करने आते है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि सरकार हमारी मांग को पूरा करेगी क्योंकि हम भी उनके एलाइंस है
उन्होंने यह भी कहा है कि इसके लिए जो भी लड़ाई लड़नी होगी हम लड़ेंगे और अपने वर्तमान सरकार के साथ मिलकर एक सुनिश्चित द्वारा बनाने का कार्य भी करेंगे।