
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध एटा पुलिस को मिली एक और सफलता – थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 650 ग्राम सफेद नशीला पाउडर (डायजापाम) सहित एक मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थों की बिक्री तथा बरामदगी व अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 650 ग्राम डायजापाम नशीला पाउडर सहित 01 तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 05.08.2020 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अलीगंज रोड हिन्दू नगर सामने मंदिर के पास से 01 तस्कर को समय करीब 09.20 बजे गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त की जामातलाशी में कब्जे से करीब 650 ग्राम डायपाजाम नशीला पाउडर बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर एटा पर *मुअसं- 514/2020 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट* में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-
- राजा पुत्र भगवान सिंह निवासी हिन्दू नगर कोतवाली नगर एटा।
बरामद मालः-
- 650 ग्राम डायजापाम नशीला पाउडर।