09 दिसम्बर 2023 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत

एटा , अपर जिला जज /सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कमालुद्दीन ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के तत्वावधान में दिनांक 09 दिसम्बर 2023 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व आज दिनांक 02 नवम्बर 2023 को श्री नरेन्द्र कुमार सिंह अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं श्री कमालुद्दीन, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा द्वारा मख्य विकास अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एटा आदि अधिकारीगणों के मध्य बैठक आहूत की गई। जिसमें अधिक से अधिक वादों के निस्तारण एवं समन तामीला कराये जाने हेतु नोडल अधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारीगण को निर्देशित किया गया।
इस बैठक में श्री अवधेश कुमार बाजपेयी, मुख्य विकास अधिकारी, श्री नीरज कुमार वार्ष्णेय, तहसीलदार सदर, श्री रामजीलाल शर्मा, नायब तहसीलदार जलेसर, श्री विक्रम सिंह नायब तहसीलदार अलगींज, ऐश्वर्य प्रताप सिंह आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks