करवा चौथ पर मुस्लिम युवतियों को मेहंदी लगाने से रोका, बाजार में मचा हंगामा

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार को करवा चौथ पर सुहागानों की मेहंदी उस समय विवादों में पड़ गई, जब विश्व हिंदू परिषद (बजरंग दल) के कार्यकर्ताओं की एक टोली बाजार में दुकानों पर मेहंदी लगा रहे युवक-युवतियों और लड़कियों के आईडी कार्ड चेक करना शुरू कर दिया. विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने दुकानों पर मेहंदी लगा रहे युवक-युवतियों के आधार कार्ड चेक किया तो वहीं, चेकिंग के दौरान जो युवक-युवती मुस्लिम निकले उनको मेहंदी लगाने से रोक दिया गया और वहां से भगा दिया गया.
दरअसल, 1 नवंबर को करवा चौथ का व्रत है. ऐसे में बाजार में रोनक छाई हुआ है. खूब खरीदरी हो रही है साथ ही महिलाएं बाजार में मेहंदी लगवाती भी नजर आ रही हैं. शहर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित बाजार में मेहंदी लगाने वाले युवक-युवतियां बैठे रहते हैं. विश्व हिंदू परिषद (बजरंग दल) से जुड़े लोग मेहंदी लगाने वाले युवक-युवतियों की चेकिंग करने लगे. जो भी मुस्लिम युवती-लड़की महिलाओं को मेहंदी लगाते दिखे उन्हें इन लोगों ने भगा दिया. इसके कारण बाजार में हंगामा मच गया.
विश्व हिंदू परिषद से जुड़े लोग दुकानों में घुस-घुसकर उनके यहां काम करने वाले स्टाफ का आईडी मांगने लगे. एक दुकान नीरज खन्ना के मुताबिक, मैंने उन्हें कहा था कि हमारे यहां मुस्लिम युवक-युवतियां काम नहीं करते हैं. सारा स्टाफ हिंदू है. संगठन के हंगामे के कारण दुकान पर मौजूद ग्राहक परेशान होकर चला गया. नीरज का कहना है कि इन लोगों का यह तरीका गलत है और यह लोग काफी गुस्से में थे.
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सगौरक्षा प्रमुख ललित माहेश्वरी का कहना है कि हमने पहले ही संदेश दिया था कि हिंदू युवतियां-बालिकाएं ही मेहंदी लगाएं, यह हिंदुओं का बड़ा त्यौहार है. जो भी मेहंदी लगा रहा है वह अपना आधार कार्ड साथ रखे ताकि पहचान हो सके.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks