अंतरा लगवाने में मथुरा की महिलाएं नंबर वन

अंतरा लगवाने में मथुरा की महिलाएं नंबर वन

आगरा, । गर्भ निरोधकों के साधनों में त्रैमासिक इंजेक्शन अंतरा बेहद कामयाब साबित हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग इसे मुफ्त में लगा रहा है। साथ में इंजेक्शन लगवाने वाली महिला और उसे लाने वाली आशा को 100-100 रुपए भी दिए जा रहे हैं। आगरा में सात हजार से अधिक महिलाएं इंजेक्शन लगवा चुकी हैं।

अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. चंद्रशेखर ने बताया कि आगरा जिले में अब तक 7730 महिलाओं ने अंतरा लगवाया है। जबकि फिरोजाबाद में 7620, मथुरा में 8441, मैनपुरी में 6282 महिलाओं को अंतरा लगाया गया है। यह आंकड़े अप्रैल 2023 से लेकर अब तक के हैं। इस लिहाज से मथुरा पहले, आगरा दूसरे, फिरोजाबाद तीसरे और मैनपुरी चौथे नंबर पर रहा है। एडी हेल्थ के मुताबिक अंतरा अनचाहे गर्भ को रोकने और दो बच्चों के बीच अंतर रखने का सुरक्षित अस्थायी साधन है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks