
मैनपुरी की किशोरी को अगवाकर मार डाला, मलावन में फेंका शव
एटा, । बीमार बाबा को देखने के लिए निकली मैनपुरी की किशोरी का अपहरण कर हत्या कर दी। हत्याकर शव को छिपाने के लिए मलावन क्षेत्र में फेंक दिया। दिन भर किशोरी के शव की पहचान नहीं हो सकी थी। देरशाम को परिजनों ने शिनाख्त की है। इस मामले का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। उसके गले पर चोट के निशान थे तो मुंह से झाग भी निकल रहे थे। शव मिलने के बाद डीआईजी अलीगढ़ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
जनपद मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र के गांव नगला हरकेसी निवासी शिवानी (14) पुत्री कृष्णपाल के बाबा की तबियत खराब थी। वह कुरावली में भर्ती थे। सोमवार की सुबह वह उन्हें खाना और पैसा देने के लिए घर से निकली थी। वह ना तो अस्तपाल में पहुंची ना ही घर पर पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश की। इधर उधर तलाश के बाद भी वह कहीं नहीं मिली तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका। सोमवार की शाम को थाना बिछवां में इस मामले की सूचना भी दी गई। वहां से भी कोई मदद नहीं मिल सकी। दूसरी ओर मंगलवार की थाना मलावन के गांव गढ़िया शीलम निवासी सवरन सिंह का गांव से करीब डेढ़ किमी दूर एक कमरा बना हुआ है। वहां पर तख्त पर एक किशोरी का शव पड़ा देखा मिला है। पानी की टंकी के पर रहने वाले चौकीदार ने सरवन सिंह को सूचना दी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ सकीट कृष्ण मुरारी दोहरे, एसएचओ देवेन्द्रनाथ मिश्र सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और आस-पास के ग्रामीणों से भी संपर्क कर मौके पर बुलाया। पुलिस ने किशोरी का शव देखा तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पहचान न होने पर पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम के समय जानकारी मिलने पर शिवानी के परिजन थाना पर पहुंच गए। फोटो देखकर उन्होंने उसे पहचान लिया। गांव के ही दिनेश पुत्र रामगोपाल, विशेष पुत्र रामकिशन पर अपरहण कर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। तीन दिनों में एक और किशोरी की हत्या होने की खबर के बाद डीआईजी शलभ माथुर पहुंचे और घटना की जानकारी ली है। उनके साथ एएसपी वीके पांडेय, सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी, सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर भी मौजूद रहे।