अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक करना चाहिए।
वाराणसी

आज दिनांक 31-10-2023 को छात्र कल्याण संकाय महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा अपराह्न 12 बजे छात्र कल्याण संकाय ऑफिस में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में सहायक संकायाध्यक्षों की बैठक आहूत की गई। साथ ही भ्रष्टाचार के विरोध में विश्वविद्यालय में 30-10-2023 से 05-11-2023 तक विजिलेंस अवेयरनेस सप्ताह भी मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत प्रो. कृष्ण कुमार सिंह छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष ने सभी सदस्यों को लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन के बारे में बताते हुए भ्रष्टाचार का विरोध करें राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे। पर शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि किस प्रकार भ्रष्टाचार राष्ट्र को खोखला कर देता है। अपने कर्तव्यों का पालन न करना भी भ्रष्टाचार है। हमें अपने कर्तव्यों का पालन इमानदारी एवं निष्ठापूर्वक करना चाहिए तभी राष्ट्र की उन्नति सम्भव है। बैठक में प्रो.नंदिनी सिंह प्रो.अनुकूल चन्द राय डाॅ. नीरज धनकड़ डॉ.अनिल कुमार डॉ.उर्जस्विता सिंह डॉ. किरन सिंह डॉ. सतीश कुमार कुशवाहा एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।