मुंगेर पुलिस ने 4 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।

मुंगेर पुलिस ने अवैध तरीके से ले जा रहे 94 पेटी विदेशी शराब को जप्त किया है। छापेमारी में एक ट्रक और एक स्कॉर्पियो जप्त किया है। इसमें 4 तस्कर भी गिरफ्तार हुई है। जबकि पुलिस को देखकर दो शराब तस्कर भागने में सफल रहे। फरार शराब तस्करों के विरूद्ध पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है।
एसपी ने बताया कि बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार को गुप्त सूचना मिली कि फिलीप उत्क्रमित मध्य विद्यालय एनएच 80 के पास से भारी मात्रा में शराब के खेप जाने वाली है। इसके बाद वरीय पदाधिकारी को सूचित किया तथा वरीय पदाधिकारी के निर्देशनुसार जिला आसूचना इकाई मुंगेर एवं थानाध्यक्ष शस्त्र बल के साथ उक्त स्थान पर पहुंच कर वाहन जांच की कार्यवाही शुरू की गई।
वाहन जांच के कर्म में एक ट्रक और एक स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया लेकिन दोनों वाहन चालक पुलिस को देख तेजी से भागने की कोशिश की लेकिन असफल हो गए। जब दोनों वाहन की जांच की गई तो मिनी ट्रक से 90 कार्टून और स्कॉर्पियो से 4 कार्टून विदेशी शराब के कार्टून बरामद किए गए।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान की गई। रविरंजन , मुकेश कुमार, सीटू कुमार उर्फ सिद्धार्थ और विनीत कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि इसमें संलिप्त दो मुख्य सरगना भागने में सफल रहे। और उन्होंने बताया कि बरामद शराब माफिया ने मिनी ट्रक में गदे बनने वाले बड़े-बड़े रुई के प्लास्टिक के बोरे में शराब के कार्टून डालकर जामताड़ा से बेगूसराय जा रहे थे। वही आगे आगे स्कॉर्पियो वाहन और पीछे-पीछे ट्रक चल रही थी जिससे कि पुलिस से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी को पुलिस तलाश कर रही जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। गिरफ्तार सभी शराब तस्कर बेगूसराय और पटना जिला के रहने वाले हैं।