वोटर चेतना महा अभियान को सफल बनाएं कार्यकर्ता-अनीता जैन


कासगंज। भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री, अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य व कासगंज में चल रहे वोटर चेतन महा अभियान की जिला प्रभारी अनीता जैन ने शनिवार को जिला कार्यालय पर बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने वोटर चेतना महाअभियान के संबंध में जिम्मेदार प्रवासियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान को हर हाल में सफल बनाना है। कार्यकर्ता व पदाधिकारी पार्टी हाईकमान द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन कर अपने-अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व से आने वाले सभी कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर भाग लेना है। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने की। इस दौरान कौशल साहू, महेंद्र सिंह राणा, डा. केत सिंह वर्मा, नवल कुलश्रेष्ठ, अनिल पुंढीर, रमेश साहू, महेंद्र सिंह बघेल, राजवीर सिंह भल्ला, संजय सोलंकी, कृष्णकांत वशिष्ठ, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks