
एटा –थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा 02 दिन पूर्व हुई पुलिस मुठभेड़ की घटना एवं लूट की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा, 1 जिंदा व 01 खोखा कारतूस एवं लूट 7620 रुपए सहित किया गया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा दिनांक 26.10.2023 को हुई पुलिस मुठभेड़ की घटना में थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत मुअस–498/ 2023 धारा 307 भादवि व 3/25/27 आर्म्स एक्ट एवं लूट करने की घटना में थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत मुअस– 448/23 धारा 392, 411 भादवि व मुअस–216/23 धारा 392/411 भादवि में वांछित चल रहे अभियुक्त इंद्रजीत उर्फ इंदलिया पुत्र भगवान सिंह निवासी नई आबादी थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद को मुखबिर की सूचना पर नगला समन तिराहे से समय करीब 12:40 बजे, 01 अवैध तमंचा, 1 जिंदा व 01 खोखा कारतूस एवं लूट के 7620 रुपए सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
- इन्द्रजीत उर्फ इन्दलिया पुत्र भगवान सिंह निवासी नई आवादी रहना की पुलिया निकट आर0आर0एस0 गेस्ट हाऊस थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद उम्र करीब 32 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण
- 01अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर
- 7620 रूपये
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 216/2023 धारा 392/411 आईपीसी थाना कोतवाली देहात एटा
- मु0अ0सं0 448/2023 धारा 392/411 भा.द.वि थाना कोतवाली देहात एटा
- मु0अ0स0 498/2023 धारा 307 भा.द.वि व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना कोत0 देहात एटा
- मु0अ0सं0 444/2022 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद
- मु0अ0सं0 664/2019 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद
- मु0अ0सं0 105/2022 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद
- मु0अ0सं0 304/19 धारा 392/411 भादवि थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद
- मु0अ0सं0 364/19 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद
गिरफ्तारी टीम विवरण–
- श्री शम्भू नाथ सिंह ( प्रभारी निरीक्षक )
- उ0नि0 मुकुल कुमार (प्रभारी चौकी जावडा)
- का0 899 शोभित कुमार
4.का0 1113 सुनील कुमार