
एटा,सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज दिनांक 27/10/23 आपसी मतभेद के कारण टूटने की कगार पर खड़े 03 परिवारों को समझाकर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।
1. वादी श्रीमती सीमा देवी पुत्री शेर सिंह निवासी नगला दाऊदगंज थाना अलीगंज जिला एटा।
प्रतिवादी अवधपाल सिंह पुत्र श्री रीत भान सिंह निवासी ग्राम लाखापुर थाना मलावन जिला एटा।
3. वादी लधिमा द्विवेदी पुत्री श्री देवानंद द्विवेदी हाल निवासी शांति नगर थाना कोतवाली नगर जिला एटा।
प्रतिवादी संजीव पाठक पुत्र हरिओम पाठक निवासी ग्राम परम खूंटी थाना औछा जिला मैनपुरी।
3. वादी सलमान पुत्र यासीन खान निवासी मंडी जवाहर गंज कस्बा व थाना जलेसर जिला एटा।
प्रतिवादी फिजा बानो पत्नी सलमान निवासी मंडी जवाहर गंज कस्बा व थाना जलेसर जिला एटा। आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी। तीनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया। सभी परिवारों को पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी किया गया। आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती,निरीक्षक लक्ष्मण सिंह,हेड कांस्टेबल मिथलेश म0का0गौरी,म0का0पूजा मौजूद रहे।