
एटा – थाना मिरहची पुलिस मिली सफलता,थाना मिरहची पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा आज दिनांक 27.10.2023 को मुखबिर की सूचना पर सिरसा टिप्पू नहर के पुल के पास से एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मिरहची पर मु0अ0स0 273/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- रोहन लाल पुत्र कुमारपाल निवासी नगला मांधाती थाना मिरहची जिला एटा।
बरामदगी का विवरण
- एक अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाली टीम
- उ0नि0 प्रेमपाल सिंह
- का0 मुकेश कुमार
- का0 प्रमोद कुमार