राजगद्दी पर बरसे फूल,श्रीराम का जयघोष

राजगद्दी पर बरसे फूल,श्रीराम का जयघोष
कासगंज, । लंका पर विजय पाने के बाद अयोध्या आगमन की लीला और प्रभु श्रीराम की राजगद्दी को देखने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बैंडबाजों की धूमधाम गूंज रही थी। जगह-जगह स्वागत सत्कार। पुष्पवर्षा हो रही थी।
शहर की प्रख्यात राजगद्दी और एक से बढ़कर एक मनोहारी झांकियों को देखकर प्रभु श्रीराम की जय-जयकार गूंज उठी। राजगद्दी की एक झलक देखने को सड़कों और गलियों पर भक्त उत्साहित नजर आ रहे थे।
शहर के रामलीला महोत्सव के चलते गुरुवार को राजगद्दी लीला हुई। राजगद्दी और और झांकियों का शुभारंभ सहावर गेट से आरती उतार कर पूजा अर्चना के साथ हुआ।
प्रभु श्रीराम, सीता, लक्षमण और भक्त हनुमान के साथ-साथ देवी देवताओं की सजीली झांकियां चल रही थीं। जैसे-जैसे झांकियां आगे बढ़ने लगीं वैसे वैसे सड़कों के किनारे खड़े भक्तों ने जय जयकार करते हुए पुष्पवर्षा की तो कहीं आरती की। जगह-जगह प्रसाद लगाकर एक दूसरे को बांटा। राजगद्दी देखने के लिए शहर से अलग अलग इलाकों से महिलाएं, पुरुषों, युवक-युवतियों एवं बच्चों की भीड़भाड़ उमड़ पड़ी।
सुरक्षा के कड़े इंतजामशहर में राजगद्दी को देखने के लिए उमड़ी भीड़ और आयोजन को सकुशल कराने के लिए पुलिस-प्रशासन सतर्क नजर आया।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रमुख जगहों पर भ्रमण कर पुलिस सुरक्षा को चैक करने में लगे रहे। एसपी सौरभ दीक्षित एवं डीएम सुधा वर्मा एवं एडीएम वैभव शर्मा, एएसपी जितेंद्र कुमार, एसडीएम संजीव कुमार, सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान समेत अधिकारी देर रात तक सुरक्षा प्वाइंटों पर भ्रमण करते नजर आए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks