पुलिस कमिश्नर ने बुके देकर प्रभारी को सौंपा चार्ज

थाना शिवपुर अंतर्गत पिंक बूथ का हुवा उद्घाटन,पुलिस कमिश्नर ने बुके देकर प्रभारी को सौंपा चार्ज।

वाराणसी अशोक मुथा जैन पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-4 के अन्तर्गत कमिश्नरेट वाराणसी के थाना शिवपुर में पिंक बूथ स्थापित किया गया। महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा और शिकायतों को सुविधा जनक बनाने के उद्देश्य से थाना शिवपुर स्थित सेंटर जेल रोड पर “पिंक बूथ का उदघाटन स्थापित कर उपस्थित महिलाओं व छात्र-छात्राओं को सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन का संदेश दिया गया। स्थापित पिंक बूथ के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा अधिकार व स्वावलंबन के बारे में बताते हुए महिलाओं की समस्याओं को भी सुना जाएगा तथा पिंक बूथ पर 24 घंटे एक महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेगी। यदि किसी भी महिला को पुलिस सहायता की जरूरत होंगी तो तत्काल इस बूथ पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी।इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने पिंक बूथ प्रभारी प्रतिभा को बुके देते हुए चार्ज सौपा। पिंक बूथों की स्थापना के लिए उपयुक्त स्थलों का चयन किया जा रहा है तथा जल्द ही इनकी स्थापना की जायेगी। पिंक बूथ के लिए महिला स्कूलों के आसपास के स्थल को वरीयता दी जाएगी तथा क्राइम मैपिंग सिस्टम का भी ध्यान रखा जाएगा। जिन स्थानों के आसपास महिलाओं से जुड़े अपराध जैसे चेन स्नैचिंग मोबाइल पर्स छीनने छेड़खानी आदि की घटनाएं अधिक होती हैं वहां भी पिंक बूथ स्थापित किया जाएगा। पिंक बूथ में शिकायत करने वाली महिलाओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इससे महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम नियंत्रण में मदद मिलेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks