आराध्य देवी देवताओं की पूजा करना हम सभी सनातनियो का मूल कर्तव्य हैं–आकाश श्रीवास्तव

वाराणसी
मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी स्थित संजय नगर कॉलोनी रमदत पुर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी माँ दुर्गा माता झांकी का आयोजन बड़े ही भाव व विस्तार पूर्वक आयोजित किया गया इस आयोजन प्रक्रिया में आस-पास व वरुणा पार के श्रद्धालुओं ने अपार श्रद्धा के साथ दर्शन पूजन किया आपको बता दें आज के परिवेश के कर्मठी तथा युवा नेता आकाश श्रीवास्तव ने दुर्गा माता पूजा का आयोजन को बहुत ही कुशलता व निपुणता के साथ निभाया है उन्होंने कहा कि हम इस कार्य योजना को विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी कर रहे हैं हमारा मानना है कि हम सभी सनातनी हिंदुओं का मूल कर्तव्य है की अपने आराध्य देव व देवी देवताओं व मां दुर्गा की पूजा का आयोजन पूरी निष्ठा के साथ करनी चाहिए जिससे हम सही भारतवासियों का कल्याण हो सके मेरा ऐसा मानना है कि भारत के प्रत्येक हिंदुओं को मां दुर्गा व अन्य देवताओं की पूजा अवश्य करनी चाहिए जिससे हम सभी को आंतरिक ऊर्जा प्राप्त होती है जिससे हमारे मन में सदगुण विचार पैदा होते हैं तथा माता का जागरण झांकी व विशाल भंडारा का आयोजन हुआ।
जिसमे 2000 से अधिक लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया आपको बता दे इस मंदिर का निर्माण हुवे 25 वर्ष से भी अधिक हो गया। इस तरह का कार्यक्रम पहली बार हुआ जिसमे कालोनीवासी में काफी प्रश्नता व उत्साह देखने को मिला।
जिसमे कार्यक्रम की मुख्य आयोजक अजीत पांण्डेय व आकाश श्रीवास्तव रहें और सहयोगी प्रमोद दुबे धीरेंद्र सिंह अमित श्रीवास्तव विनीत सिंह विनय राय प्रिंस चतुर्वेदी प्रवीण ठाकुर व कालोनीवासी रहे तथा कार्ययोजना में गायक अभिषेक गिरी बनारस ने बहुत ही सुन्दर व मनमोहक देवी गीत गाकर सबका दिल जीत लिया ।