गफूरी मस्जिद के पास जश्ने ईद मिलादुन्नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान मे अजीमुश्शान जलसे का आयोजन किया गया

कचहरी स्थित गफूरी मस्जिद के पास जश्ने ईद मिलादुन्नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान मे अजीमुश्शान जलसे का आयोजन किया गया।

वाराणसी

बताते चले कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कचहरी स्थित गफूरी मस्जिद के पास अजीमुश्शान जलसे का प्रोग्राम किया गया।
जिसमें शहर के लोगों ने काफी तादाद में आकर जलसे में शिरकत की और जलसे को कामयाब बनाया।
जलसा अपने निर्धारित समय रात 9:00 बजे शुरू हुआ और रात 2:00 बजे अपने सही समय से सलाम पढ़ कर खत्म किया गया।
इस जलसे मे दूर दराज से आए हुए ओलमांये दीन ने अपनी अपनी नूरानी तकरीर से रसूले पाक की जिंदगी पर प्रकाश डाला और लोगों को यह बताने की कोशिश की रसूले अकरम सल्लल्लाहो ताला अलेही वसल्लम ने अपनी जिंदगी में अपनी उम्मत के लिए क्या-क्या किया उन्हीं के नक्शे कदम पर चलकर आज हम लोगों को भी वैसा ही करना चाहिए उनकी बताई हुई हर वो चीज को अपने दिल में उतारना चाहिए और हर एक उम्मती को पांचो वक्त की नमाज ताकीद से पढ़ना चाहिए।इसी कड़ी में मौलाना अखलाक अहमद साहब जामिया फारुकिया बरकाती रेवड़ी तालाब वाराणसी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि इस तरह की महफिल सजाने का मकसद यही है कि रसूले अकरम सल्लल्लाहू अलैही वसल्लम के पैगाम को दुनियां के लोगो तक आम करना है और रसूले पाक का मिलाद करने से दुनिया को क्या फायदा मिला और किस-किस हिस्से को दुनिया में फ़ैज़ मिला इसके ऊपर रोशनी डालना खुसूसी मकसद होता है।
रसूले पाक जब दुनिया में तशरीफ लाए तो उसका फ़ैज़ सबसे पहले औरतों को मिला और उस जमाने में ना तो औरतों का कोई मुकाम था ना कोई हैसियत थी।
और इस कार्यक्रम में मौलाना अबुशहमा साहब मदनपुरा कारी अहमद साहब लल्लापुरा हाफिज अहमद साहब नई सड़क मौलाना नईम साहब झारखंड मौलाना नूर आलम साहब कचहरी मौलाना मुबारक साहब कचहरी।
गुलामाने अली कमेटी के मेंबरान में मोहम्मद इमरान उर्फ बाबू मोहम्मद माजिद दिलशान अली मोहम्मद आमिर मोहम्मद दानिश मोहम्मद असलम जमील अख्तर मोहम्मद राशिद मोहम्मद साजिद मोहम्मद सोनू मोहम्मद नाजिर वगैरह लोगों की उपस्थिति रही।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks