जुलूस ए गौसिया में भारी संख्या में हिंदू लोग रहे मौजूद, मुस्लिम समाज ने हिंदू भाइयों का किया स्वागत और सम्मान

*एटा में गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखने के लिए शहर में अलग-अलग मार्गों से निकाला गया जुलूस, इस जुलूस ए गौसिया में भारी संख्या में हिंदू लोग रहे मौजूद, मुस्लिम समाज ने हिंदू भाइयों का किया स्वागत और सम्मान,*

*जुलूस में क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान ने बली मोहम्मद चौराहे पर फूल मालाओं से जुलूस में चल रहे इमाम एवं गणमान्य लोगो का किया स्वागत,*

*एटा जनपद में हिंदू मुस्लिम की कौमी एकता की दी जाती है मिशाल, इस कौमी एकता के चलते आज तक एटा में कभी भी हिंदू मुस्लिम समाज में नही हुआ दंगा,*

*एटा के हिंदू मुस्लिम समाज के लोगों से नफरत फ़ैलाने वाले लोगों को लेना चाहिए सबक,*

*दोनों मजहब के लोग ईद और दीपावली पर एक दूसरे के त्योहारों में होते है शामिल,*

*इस जुलूस ए गौसिया में भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन,क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान,समाजसेवी शराफत हुसैन काले,रिटायर्ड नायब तहसीलदार जमशेद आलम,पार्षद मोहम्मद वारिस सहित सैकड़ों लोग हुए शामिल,*

*एटा जिला प्रशाशन ने सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल किया था तैनात।*

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks