
एटा – थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास करने की घटना से संबंधित 01 अभियुक्त का पीसीआर लेकर अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा(पौनिया) व खोखा कारतूस किया बरामद। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा *मुअसं 259/2023 धारा 452, 307, 504 भादवि* से संबंधित अभियुक्त नरसी नाई उर्फ नरसिंह पाल पुत्र रोशन नाई उर्फ रोशन लाल निवासी मिसाकलां थाना अवागढ़ एटा का पीसीआर लेकर अभियुक्त की निशांदेही पर मुकदमा उपरोक्त की घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा व एक खोखा कारतूस 315 बोर को ग्राम नागल वाले बंजर खेत के पास बुर्जी बिटोरा से बरामद किया गया। प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
पीसीआर पर लाये गये अभियुक्त का नाम पता
- नरसी नाई उर्फ नरसिंह पाल पुत्र रोशन नाई उर्फ रोशन लाल निवासी मिसाकलां थाना अवागढ़ एटा।
बरामदगी
- एक अवैध तमंचा(पौनिया)315 बोर
- एक खोखा कारतूस 315 बोर
बरामदगी करने वाला पुलिस बल
- उप निरीक्षक योगेश बाबू
- मुख्य आरक्षी इंद्रपाल
3.मुख्य आरक्षी बृजेश कुमार - चालक आरक्षी अमरजीत