
एटा । अलीगंज में जाम की समस्या नई नहीं है। काफी समय से जाम की स्थिति की बनी हुई है। कस्बा में ऐसा कोई तिराहा- चौराहा नही है जहां पर जाम न लगता हो। जाम के चलते अन्य वाहन चालक, पैदल चलने वाले राहगीर घंटो तक जाम में फंसे रहते है। अलीगंज के कैल्ठा चौराहा, डाक बंगला, पड़ाव सराय अड्डा, अलीगंज मैनपुरी तिराहा पर जाम के सिवाय कुछ नजर नही आता है। वही सबसे ज्यादा जाम अलीगंज मैनपुरी तिराहा पर लगता है यहां पर टेंपू के कारण जाम लगता है। अलीगंज वाईपास से ओवरलोड ट्रक-ट्रैक्टर, बड़े वाहन काफी देर में मुड़ पाते हैं, टेंपो, ई-रिक्शा चालक अपने वाहन आड़े तिरछे खड़े कर लेते हैं और सवारियों को अपने अपने वाहनों में बैठने के लिये खींचते रहते हैं। दूसरी तरफ डग्गामार वाहन जाम की वजह बन रहे हैं। चालक मनमानी जगह वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर सवारियां भरने लगते हैं। ऐसे में छोटे-बड़े वाहनों को खड़ा होना पड़ता है। इससे जाम लग जाता है। डग्गामार वाहनों के खिलाफ अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की जा सकी।