
एटा/जैथरा। । चोर गल्ला आढ़ती के रुपये से भरी गुल्लक को चुरा ले गए। इस घटना को बाइक सवार चोरों ने अंजाम दिया। मामले का मुकदमा एक माह बाद दर्ज कराया गया है। बता दें कि पहले तो पीड़ित खुद ही चोरों की तलाश में लगे रहे लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
कस्बा धुमरी निवासी आशाराम गुप्ता ने थाना जैथरा में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सिढ़पुरा रोड धुमरी पर गल्ला की दुकान है। 19 सितंबर की दोपहर को दुकान पर गुल्लक रखी हुई थी। बाइक सवार दो चोर आए और गुल्लक को उठा ले गए। गुल्लक में एक लाख आठ हजार से अधिक रूपये तथा जरूरी कागजात रखे हुए थे। पूरी घटना सामने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की माने तो वह खुद ही चोरों को तलाश करते रहे। चोर पकड़ में नहीं आ सके, जिसके बाद वह शनिवार को थाना जैथरा पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित की तहरीर पर चोरों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज हो गई है। जैथरा पुलिस का कहना है कि चोरों को तलाश किया जा रहा है।
सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस चोरों तक पहुंचने में जुटी एटा। सीसीटीवी कैमरे की मदद से नगर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। मंडी और मंडी के बाहर लगे दोनों तरफ के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोर घटना को अंजाम देने के बाद किस तरफ भागे है। बता दें कि थाना पिलुआ के गांव नगला रूप निवासी दिनेश यादव मंडी समिति में आड़ती है।
शनिवार को धान के ट्रैक्टर आने पर वह भाव कर रहे थे। इसी दौरान बाइकसवार दो चोर आए और पीड़ित की दुकान में रखी गुल्लक को उठा ले गए। पीड़ित के अनुसार गुल्लक से लाखों रूपये रखे हुए थे। पीड़ित अपनी आढ़त पर पहुंचा। गुल्लक को न देखकर होश उड़ गए।
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर नगर पुलिस के अलावा पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए और घटना की जानकारी ली है। चर्चा है कि एक सीसीटीवी कैमरे में चोर दिखाई दिए हैं, जिसके आधार पर नगर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।