बुलानाला स्थित दीवान ताराचंद धर्मशाला में काशी वासियों के साथ सामूहिक दुर्गा चालीसा का पाठ किया गया।

वाराणसी काशी की सुप्रसिद्ध दुर्गा पूजा संस्था एस बी दुर्गोत्सव समिति बुलानाला वाराणसी के तत्वावधान में दिनांक 22 अक्टूबर दिन रविवार
महाअष्टमी के अवसर पर सायं 7:00 बजे से दुर्गापूजा महोत्सव के अंतर्गत बुलानाला स्थित दीवान ताराचंद धर्मशाला में दुर्गा पूजा महोत्सव स्थल पर समस्त काशी वासियों के साथ सामूहिक दुर्गा चालीसा का पाठ किया गया।
कार्यक्रम संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव मे महाअष्टमी को सैंकड़ों भक्तों के साथ दुर्गा चालिसा का सामुहिक पाठ कर सभी के स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की गयी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष धीरज अग्रवाल लखन शर्मा पापे मुकंद जायसवाल लोटू गुरु मनीष शर्मा संजय कसेरा आदि लोग उपस्थित थे।