परिवार परामर्श केंद्र ने बिछुडे दम्पत्ति का कराया पुर्नमिलन

परिवार परामर्श केंद्र ने बिछुडे दम्पत्ति का कराया पुर्नमिलन

एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज सोमवार को आपसी मतभेद के कारण टूटने की कगार पर खड़े एक परिवार को समझा कर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।
जिसमें वादी पूजा पुत्री राम बहादुर निवासी हरिसिंहपुर थाना कोतवाली देहात व प्रतिवादी गीतम पुत्र गंगा सिंह निवासी हरसैना थाना ढोलना जिला कासगंज रहे !
आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी। दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझ गया। दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए।आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती,उपनिरीक्षक मंजीत सिंह,हेड कांस्टेबल मिथलेश म0का0 गौरी,म0का0 पूजा मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks