शिकोहावाद शांति यज्ञ में सम्मिलित होकर मृतक आत्मा की शांति को ईश्वर से कामना की एवं परिजनों को ढांढस बंधाया
शिकोहाबाद के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया एवं पदाधिकारियों ने संगठन का विस्तार किया

फ़िरोज़ाबाद, अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी / कार्यकर्ताओं ने शिकोहाबाद के संभूनगर पहुंचकर झपारा गांव के निवासी संगठन के जिला महासचिव विधिप्रकोष्ठ प्रशांत एडवोकेट के पिताजी स्वर्गीय श्री कृपाल सिंह के शांति यज्ञ में उपस्थित होकर आहुतियां दी एवं परमपिता परमात्मा से उनकी सदगती को प्रार्थना की और परिजनो को ढांढस बंधाया
उसके पश्चात आवास विकास कॉलोनी शिकोहाबाद में संगठन के प्रमुख पदाधिकारी / कार्यकर्ताओं का स्थानीय नागरिकों ने जोरदार स्वागत किया साथ ही उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने संगठन का विस्तार करते हुए मोहम्मद शाहनवाज, अमन सेंगर, जुल्फिकार अली, सूरज आदि लोगों को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराकर संगठन का विस्तार किया एवं अतिशीघ्र जनपद फिरोजाबाद की कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर संगठन की नीतियों, रीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर दिया गया अतिशीघ्र जनपद फिरोजाबाद की बैठक बुलाकर समस्त सम्मानित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयो से राय मशविरा कर एक राय होकर व्यापक आंदोलन चलाने की रणनीति तैयार की जाएगी
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील प्रधान, प्रमुख प्रदेश महासचिव विशेष जी, युवा राष्ट्रीय महासचिव डॉ0 देवकांत जी, जिला उपाध्यक्ष अमरपाल सिंह प्रधान, प्रमुख जिला महासचिव कुलदीप फौजी, जिला संगठन मंत्री युवा रूपेंद्र सिंह जी, जिला प्रवक्ता सचिन जी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।