
एटा 22 अक्टूबर,
स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री माननीय श्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना जी का एटा आगमन पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में चित्रांश बंधुओ ने माननीय मंत्री जी का भव्य स्वागत किया विगत वर्षों से एटा के चित्रांश बंधुओ की एटा मुख्यालय पर किसी उचित स्थान पर श्री चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमा स्थापना के लिए मांग की जा रही है। इसके संबंध में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पश्चिम के प्रदेश संगठन मंत्री के नेतृत्व में एटा के चित्रांश बंधुओ ने माननीय राज्य मंत्री जी को ज्ञापन प्रेषित किया और माननीय मंत्री जी ने आश्वासन दिया कि अति शीघ्र चित्रगुप्त महाराज की मूर्ति की स्थापना एटा में कराई जाएगी। ज्ञापन देने वाले अमित कुमार जौहरी एडवोकेट रविकांत सक्सेना एडवोकेट हिमांशु अस्थाना राजेश माथुर वैभव राज सक्सेना अक्षित जौहरी हनी जौहरी विकास चौधरी योगेश सक्सेना एडवोकेट विशाल सक्सेना अर्जुन विजय सक्सैना आदि चित्रांश बंधुओ ने ज्ञापन दिया।