पुलिसस्मृतिदिवस_2023 के अवसर पर कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को सलामी देकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी


पुलिसस्मृतिदिवस_2023 के अवसर पर कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को सलामी देकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।
आज दिनांक 21-10-2023 को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन बरेली स्थित,शहीद स्मारक के सामने परेड का आयोजन किया गया ।जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कर्तव्य पथ पर अडिग रहते हुए अपने प्राणों को न्योछावर कर देने वाले वीर शहीद जवानों को याद कर श्रद्धा सुमन व श्रद्धांजलि अर्पित की गयी ।

शहीद वीर जवानों की गाथा को पढ़कर सुनाया गया कि शहीद जवानों ने किस तरह अपने कर्तव्य पथ पर अडिग रहते हुए अपने प्राणों की अहुति दी । उत्तर प्रदेश पुलिस बल की तरह अन्य राज्यों एवं केंद्रीय अर्द्धसैनिक पुलिस बल में भी वीर जवान कर्तव्य पथ पर अडिग रहते हुए शहीद हो गए। जिनको याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री पी0सी0 मीणा अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन,बरेली रहे एवं डॉ0 राकेश सिंह पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली, श्री घुले सुशील चंद्रभान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली, श्री राम मोहन सिंह पुलिस अधीक्षक यातायात, श्री मुकेश चंद्र मिश्र पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,बरेली, श्री मुकेश प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक अपराध,बरेली तथा समस्त क्षेत्राधिकारी गण जनपद बरेली व अन्य समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
मंच का संचालन श्री जगदीश सिंह पाटनी एवं संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था श्री हरमीत सिंह प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन द्वारा की गयी।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks